Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Mar, 2018 10:19 AM
जालंधर कैंट में तैनात मेजर योगेंद्र सिंह तोमर की पत्नी 2 दिनों से गायब है। मेजर ने पुलिस कमिश्नर से मदद की गुहार लगाई है। मेजर तोमर ने बताया कि वह सवा 3 साल से जालंधर कैंट में तैनात हैं और उनके 2 बच्चे भी हैं।
जालंधर (बुलंद): जालंधर कैंट में तैनात मेजर योगेंद्र सिंह तोमर की पत्नी 2 दिनों से गायब है। मेजर ने पुलिस कमिश्नर से मदद की गुहार लगाई है। मेजर तोमर ने बताया कि वह सवा 3 साल से जालंधर कैंट में तैनात हैं और उनके 2 बच्चे भी हैं।
गत 5 मार्च को शाम 4 बजे उनकी पत्नी बिना बताए परेशानी की हालत में कहीं चली गई, जिसका आज तक कुछ पता नहीं चल पा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बारे में थाना सदर में शिकायत दी गई है। उन्होंने पुलिस से अपील की कि सी.सी.टी.वी. कैमरों और अन्य तकनीकों का प्रयोग कर उनकी पत्नी का पता लगाया जाए।