Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jan, 2018 08:09 AM
कांग्रेस जालंधर के मेयर का जल्द ही ऐलान करने वाली है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस जालंधर के मेयर के नाम का ऐलान 25 जनवरी को करेगी। यहां मेयर के पद की दौड़ में सबसे आगे नाम जगदीश राजा का नाम आ रहा है
जालंधरः कांग्रेस जालंधर के मेयर का जल्द ही ऐलान करने वाली है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस जालंधर के मेयर के नाम का ऐलान 25 जनवरी को करेगी। यहां मेयर के पद की दौड़ में सबसे आगे नाम जगदीश राजा का नाम आ रहा है,हालांकि जगदीश राजा का कहना है कि उनको इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि जो पार्टी हाईकमान का फैसला होगा वह उनको भी मंज़ूर होगा।
बता दें कि नगर निगम चुनाव के ठीक एक महीने बाद भी तीन शहरों में मेयर पदों के लिए किसी के नाम का फ़ैसला नहीं हो पाया है। अब कांग्रेस जल्द ही मेयरों के नामों का ऐलान करने जा रही है।