सन्नी व उसके साथियों ने दम्पति से लूटे गहने बेचे थे शाहकोट के ज्यूलरों को

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Jan, 2018 09:48 AM

looted ornaments

फगवाड़ा में शादी समारोह से लौट रही दम्पति से लूटे गए सोने के गहने लुटेरे सन्नी व उसके साथियों ने शाहकोट के ज्यूलरों को बेचे थे। पुलिस ने शाहकोट से ज्यूलरों को पूछताछ के लिए बुलाया है। पता चला है कि पुलिस ने जांच के दौरान लूट के और गहने बरामद किए...

जालंधर: फगवाड़ा में शादी समारोह से लौट रही दम्पति से लूटे गए सोने के गहने लुटेरे सन्नी व उसके साथियों ने शाहकोट के ज्यूलरों को बेचे थे। पुलिस ने शाहकोट से ज्यूलरों को पूछताछ के लिए बुलाया है। पता चला है कि पुलिस ने जांच के दौरान लूट के और गहने बरामद किए हैं। उधर पुलिस ने आज गिरोह के सरगर्म सदस्य दलजीत सिंह डल्ली व उसके साथियों की तलाश में दबिश दी।

पुलिस ने बीते दिन लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश कर नकोदर में हुई स्विफ्ट कार लूट तथा फगवाड़ा में दम्पति से गहने लूटने की वारदातें ट्रेस कीं। खुलासा हुआ कि वारदातों में सुखजिन्द्र सन्नी व दलजीत डल्ली गैंग शामिल हैं। पुलिस ने सभी लुटेरों को नामजद किया है। थाना लोहियां में आरोपी सुखजिन्द्र सन्नी से पूछताछ के पश्चात पुलिस ने शाहकोट के कुछ ज्यूलरों को हिरासत में लिया क्योंकि फगवाड़ा लूटकांड में लूटे गए गहने शाहकोट के ज्यूलरों को बेचे गए थे। सूत्रों ने बताया कि यह भी पता चला है कि लूट के गहने बेचने में लुटेरों ने एक महिला की भी मदद ली थी जिसने ज्यूलर के पास जाकर गहने बेचे, हालांकि इस तथ्य की पुष्टि नहीं हो पाई है। 

एस.पी. इन्वैस्टीगेशन बलकार सिंह का कहना है कि पुलिस हरेक तथ्य की जांच कर रही है। जांच में जिसकी जितनी भूमिका सामने आएगी उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। एस.पी. ने बताया कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!