लोकल बाडी विभाग के कर्मचारी 1 से 5 नवम्बर तक रहेंगे हड़ताल पर

Edited By Updated: 22 Oct, 2016 08:21 PM

local body departments staff will strike from november 1 to 5

पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांगों पर गौर न करने पर लोकल बाडी विभाग के कर्मचारियों ने 1 से 5 नवम्बर ...

जालंधर(धवन): पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांगों पर गौर न करने पर लोकल बाडी विभाग के कर्मचारियों ने 1 से 5 नवम्बर तक हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। पंजाब नगर पालिका कर्मचारी संगठन के प्रधान सरदारी लाल शर्मा ने बताया कि लोकल बाडी विभाग में ठेकेदारी सिस्टम को सरकार बंद नहीं कर रही है। वाटर सप्लाई तथा सीवरेज के बिलों से कर्मचारियों को छूट नहीं दी जा रही है। 


उन्होंने कहा कि टैक्निकल कर्मचारियों के ग्रेड की मांगें मानी जा चुकी हैं परन्तु उसे लागू नहीं किया जा रहा। जिन सफाई सेवकों का दर्जा कच्चा है, उन्हें पक्का नहीं किया गया। लोकल बाडी विभाग को मिलने वाली वैट की राशि में बढ़ौतरी होनी चाहिए ताकि कर्मचारियों को वेतन देने में आ रही मुश्किलें दूर हो सकें। 


उन्होंने कहा कि स्थानीय शहरी निकाय संस्थाओं में खाली पड़े पदों को भरा जाना चाहिए। प्रत्येक गैटेगिरी में वरिष्ठता के आधार पर तरक्कियां दी जानी चाहिएं। पंजाब सरकार द्वारा जारी कैशलैस स्कीम को नगर निगमों, नगर कौंसिलों तथा नगर पंचायतों में लागू किया जाना चाहिए। सालिड वेस्ट मैनेजमैंट का सरकारीकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, लोकल बाडी मंत्री को लिखित रूप में हड़ताल का नोटिस भेज दिया गया है। अगर सरकार ने हड़ताल के बाद भी उनकी मांगों की तरफ ध्यान न दिया तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने के लिए विवश हो जाएंगे। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!