नारी को सम्मान देकर ही देश का सर्वपक्षीय विकास संभव : विधायक जूनियर हैनरी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Feb, 2018 12:40 PM

legislator junior henry

जब तक लोग मानसिक तौर पर नारी का सम्मान नहीं करेंगे, नारी शक्ति को अहमियत नहीं देंगे, तब तक देश का सर्वपक्षीय विकास संभव नहीं है।  उक्त शब्द नॉर्थ विधानसभा हलके के विधायक जूनियर अवतार हैनरी ने पूर्वांचल जन कल्याण महासभा के सौजन्य से रामको कालोनी,...

जालंधर(चोपड़ा): जब तक लोग मानसिक तौर पर नारी का सम्मान नहीं करेंगे, नारी शक्ति को अहमियत नहीं देंगे, तब तक देश का सर्वपक्षीय विकास संभव नहीं है। 
उक्त शब्द नॉर्थ विधानसभा हलके के विधायक जूनियर अवतार हैनरी ने पूर्वांचल जन कल्याण महासभा के सौजन्य से रामको कालोनी, जे.एम.पी. चौक में आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर अपने संबोधन में कहे। 

विधायक हैनरी ने कहा कि होली का पर्व हमारे जीवन में समरसता के रंग भरने का पर्व है लेकिन वर्तमान में समाज में भटकाव देखने को मिल रहा है। भगवान महावीर के सिद्धांतों को लेकर महात्मा गांधी ने अंग्रेजों की गुलामी से देश को आजाद कराया। आज देश 21वीं सदी में जी रहा है लेकिन सामाजिक विकृति के चलते अपने ही लोगों के दुष्कार्यों से देश व प्रदेश में विविध प्रकार की हिंसा से महिलाएं सबसे अधिक उत्पीड़ित हैं।

हमारे देश में आज भी महिलाओं को वह सम्मान नहीं मिलता जिसकी वे हकदार हैं। सरकार की तरफ से भारतीय नारी को काफी अधिकार मिले हैं लेकिन उसे समानता की नजर से नहीं देखा जाता है। महिलाओं को सशक्त व मजबूत बनाने और न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस सरकार राज्य में निरंतर कार्य कर रही है। सभा के सभी सदस्यों ने विधायक हैनरी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!