शहरवासियों को चंदन नगर अंडरब्रिज समर्पित

Edited By Updated: 29 Sep, 2016 09:51 AM

kd bhandari

उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक के.डी. भंडारी के ड्रीम प्रोजैक्ट माने जाते चंदन नगर रेलवे अंडरब्रिज को आज

जालंधर (खुराना): उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक के.डी. भंडारी के ड्रीम प्रोजैक्ट माने जाते चंदन नगर रेलवे अंडरब्रिज को आज विधिवत रूप से शहर निवासियों को समर्पित कर दिया गया। भंडारी की उपस्थिति में लोकल बॉडीज मंत्री अनिल जोशी ने इस ऐतिहासिक प्रोजैक्ट का उद्घाटन किया।

 

इस दौरान कैबिनेट मंत्री अजीत सिंह कोहाड़, मेयर सुनील ज्योति, सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन विनोद शर्मा, भाजपा नेता सुखजिन्द्रपाल सिंह ग्रेवाल, जिला अकाली दल अध्यक्ष गुरचरण सिंह चन्नी, जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश शर्मा, पूर्व मेयर तथा प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राकेश राठौर, बलजीत सिंह नीलामहल व कुलवंत सिंह मन्नन विशेष रूप से उपस्थित थे। उद्घाटन के उपलक्ष्य में प्रभावशाली कार्यक्रम का आयोजन दाना मंडी के बाहर खुले स्थान पर किया गया, जहां हजारों की संख्या में लोग इकट्ठे हुए। कार्यक्रम से पहले पंजाबी गायक निंजा तथा विक्की बादशाह ने अपनी कलाकारी का प्रदर्शन किया।


लोकल बॉडीज मंत्री अनिल जोशी ने कहा कि उन्होंने के.डी. भंडारी के राजनीतिक सफर का एक-एक पल देखा है और उन्हें अपने इस बड़े भाई से काफी कुछ सीखने को मिला है। भंडारी में काम करने का जो जज्बा, लगन, मेहनत, ईमानदारी तथा दृढ़ता है उसका ही फल है कि पहले उद्योग वर्ग को एन्हांसमैंट का तोहफा मिला, उसके बाद फ्लैटों के मालिकों को रजिस्ट्रियों की सौगात मिली और अब अंडरब्रिज के रूप में ऐतिहासिक पल आया। इससे पहले भी क्षेत्र को कई विधायक और मंत्री मिले परन्तु किसी ने भी इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया। जोशी ने साफ कहा कि भंडारी ने अपनी मेहनत से जालंधर नॉर्थ हलके को पंजाब में एक मिसाल बना कर दिखा दिया है। कैबिनेट मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ ने भी के.डी. भंडारी को एक बढिय़ा राजनीतिज्ञ तथा अपना स्नेही बताया और इस प्रोजैक्ट को ऐतिहासिक करार दिया। 


के.डी. भंडारी ने उन सभी सोसायटियों का धन्यवाद किया जिन्होंने समय-समय पर अंडरब्रिज की मांग उठाई। उन्होंने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल तथा मंत्री अनिल जोशी के साथ-साथ अपने सभी सहयोगियों, अकाली-भाजपा कार्यकत्र्ताओं, निर्माण कार्य में लगे अधिकारियों और मजदूरों, रेलवे, पी.डब्ल्यू.डी., जमीन देने वालों तथा विशेष रूप से आई.ए.एस. अधिकारी मनप्रीत सिंह छतवाल व मेयर सुनील ज्योति का आभार व्यक्त किया जिन्होंने अंडरब्रिज के सपने को साकार करने में भूमिका निभाई। भंडारी ने कहा कि चंदन नगर फाटक दिन में 17 घंटे बंद रहता है क्योंकि 120 ट्रेनें रोजाना आती-जाती हैं। इस कारण स्कूली बच्चे, युवा, बुजुर्गों व अन्य सभी को कई समस्याएं झेलनी पड़ती थीं। इस कारण दर्जनों मौतें भी हुईं परन्तु अब एक इतिहास सृजित हुआ है जिसके साक्षी कार्यक्रम में उपस्थित हजारों लोग बने हैं। उन्होंने कहा कि कई बार तो फाटक के पार रह रहे परिवारों के रिश्ते इसी कारण टूट जाया करते थे परन्तु अब शहर के दोनों हिस्से एक माने जाएंगे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!