Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Mar, 2018 10:09 AM
पलकें झुके , और नमन हो जाए......!! मस्तक झुके, और वंदन हो जाए.....!! ऐसी नजर,कहां से लाऊं,मेरे महावीर.....!! कि आप को याद करूं, और आपके दर्शन हो जाए....!
जालंधरः पलकें झुके , और नमन हो जाए......!! मस्तक झुके, और वंदन हो जाए.....!! ऐसी नजर,कहां से लाऊं,मेरे महावीर.....!! कि आप को याद करूं, और आपके दर्शन हो जाए....! भगवान महावीर स्वामी जी के जन्म कल्याण दिवस के उपलक्ष्य में जैन कालोनी के प्रधान राकेश जैन एवं सभी कालोनी निवासियों ने प्रभात फेरी निकाली।
इस के पश्चात झंडा फहराया गया जिसमें प्रधान राकेश जैन के साथ उषन ,किशन लाल ,परषोतम,जितेन्द्र ,राकेश,धर्मवीर,श्रीपाल ,नरिनद्र,विनोद,अशोक,हषृवधृन,भूषन गुप्ता एवं अन्य कालोनी निवासियों ने भी उपस्थित होकर इस समारोह की शोभा बढ़ाई।