Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Feb, 2018 04:57 PM
शहर के मेयर कार्यालय के बाहर आज सफाई सेवकों ने वेतन न मिलने को लेकर धरना दिया। उनका कहना था कि पंजाब की कैप्टन सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। इस मौके चंदन ग्रेवाल सहित अन्य कई लोग मौजूद थे। इतना ही नहीं शहर के चारों विधायक जब मेयर से मिलकर वापस आए...
जालंधर(सोनू) : आर्थिक संकट से जूझ रहे जालंधर नगर निगम कर्मचारियों ने सैलरी रिलीज न होने के चलते नगर निगम मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। मुलाजिमों ने मेयर जगदीश राजा के दफ्तर के सामने धरना प्रदर्शन करते हुए यह अल्टीमैटम दिया है कि अगर शुक्रवार तक सैलरी न आई तो सोमवार से सरकारी दफ्तरों में काम बंद कर ताला लगा देंगे और इसके साथ ही पूरे शहर की सफाई व्यवस्था को बंद कर देंगे
नगर निगम मुलाजिम यूनियन के नेता चंदन ग्रेवाल ने कहा कि पिछले कई माह से सैलरी नहीं मिल रही है। जिससे मुलाजिमों को परिवार चलाने में मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। नगर निगम के सफाई व सीवरेज कर्मचारियों को पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिला। जिसके चलते निगम कर्मचारियों ने निगम कार्यालय का घेराव कर अपनी मांगे रखी और जल्द पूरी न होने पर दफ्तरों को ताले लगाने की बात कही।
नगर निगम के कर्मचारियों से बात करने के लिए जालंधर के विधायक परगट सिंह विधायक सुशील रिंकू विधायक राजेंद्र बेरी और विधायक बाबा हेनरी पहुंचे। और निगम के कर्मचारियों के साथ विधायक बावा हेनरी दुर्व्यवहार करते हुए नजर आए। इतना ही नहीं शहर के चारों विधायक जब मेयर से मिलकर वापस आए ते उनकी निगम कर्मचारियों से किसी बात को लेकर बहस हो गई।