Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jan, 2018 01:37 PM
पुलिस ने हैरोइन तस्करी का धंधा करने वाली नाइजीरियन महिला सहित 2 पंजाबी मूल के आरोपियों को एक किलो पांच ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने प्रैस कांफ्रैस कर जानकारी दी कि आरोपियों की पहचान करमजीत सिंह,पुनित छाबड़ा तथा फैथ के रूप...
जालंधर(फोटो-छिंदा) : पुलिस ने हैरोइन तस्करी का धंधा करने वाली नाइजीरियन महिला सहित 2 पंजाबी मूल के आरोपियों को एक किलो पांच ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार देहात पुलिस ने पांच करोड़ रुपए की हैरोइन के साथ नाइजीरियन महिला समेत 3 तस्करों को पकड़ा है। उनके पास से एक किलो हैरोइन बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान मोगा के करमजीत सिंह, कोटकपुरा का पुनीत छाबड़ा और नाइजीरियन महिला फेब के रूप में हुई है। एसएसपी देहाती गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि ये तीनों हैरोइन तस्करी का धंधा करते थे। ट्रैप लगाकर तीनों को पकड़ लिया और उनसे हैरोइन बरामद हो गई।