सेना व सिविल अधिकारियों ने की जमीन की निशानदेही

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jan, 2018 09:36 AM

jalandhar cant

जालंधर छावनी के साथ लगते गांवों को सीधा रास्ता मुहैया करवाने के लिए प्रस्तावित पैरीफेरी रोड का काम अब लगभग अंतिम दौर में पहुंच गया है। इस संबंध में जालंधर छावनी हलके के विधायक परगट सिंह के नेतृत्व में सेना के वरिष्ठ अधिकारियों व सिविल अधिकारियों की...

जालंधर (महेश): जालंधर छावनी के साथ लगते गांवों को सीधा रास्ता मुहैया करवाने के लिए प्रस्तावित पैरीफेरी रोड का काम अब लगभग अंतिम दौर में पहुंच गया है। इस संबंध में जालंधर छावनी हलके के विधायक परगट सिंह के नेतृत्व में सेना के वरिष्ठ अधिकारियों व सिविल अधिकारियों की बैठक पैरीफेरी रोड वाली जगह पर की गई। 

इस दौरान इन अधिकारियों ने संयुक्त रूप से पैरीफेरी रोड वाली जमीन का दौरा किया। इस दौरान विधायक परगट सिंह ने बताया कि जालंधर छावनी के साथ लगते गांवों की मांग जल्द ही पूरी होने जा रही है। उन्होंने बताया कि सेना के वरिष्ठ अधिकारियों व सिविल अधिकारियों ने आज जमीन की निशानदेही भी शुरू कर दी है, जिसकी अंतिम रिपोर्ट सरकार व सेना के उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। उक्त रिपोर्ट के बाद यह जमीन पैरीफेरी रोड के लिए अलॉट कर दी जाएगी। 
इस मौके पर मुख्य तौर पर सेना के अधिकारियों में अनुराग अग्रवाल, कर्नल क्यू, सिविल अधिकारियों में एस.डी.एम. जालंधर-1 राजीव वर्मा, तहसीलदार जालंधर-1 कर्णदीप सिंह भुल्लर के अलावा पी.डब्ल्यू.डी. के अधिकारी, कानूनगो व पटवारी मौजूद थे।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!