Edited By Updated: 22 Sep, 2016 04:54 PM
भाजपा विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने आर.एस.एस. के वरिष्ठ नेता जगदीश ...
जालंधर (पाहवा): भाजपा विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने आर.एस.एस. के वरिष्ठ नेता जगदीश गगनेजा के निधन पर पंजाब पुलिस पर निशाना साधा है। गगनेजा के अंतिम संस्कार पर पहुंची नवजोत कौर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि गगनेजा की मौत पंजाब पुलिस की सबसे बड़ी नाकामी है। सिद्धू ने कहा कि जिस तरीके से जगदीश गगनेजा पर सरेआम गोलिया चलार्इ गर्इ, इससे साफ है कि पंजाब में गुंडाराज फैला हुआ है, जिस पर पुलिस का कोर्इ कंट्रोल नहीं है।
बता दें कि जालंधर के व्यस्तम ज्योति चौक इलाके में 6 अगस्त की रात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंजाब प्रांत के सह संघचालक को कुछ अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके बाद उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत नाजुक होने के चलते उन्हें डी.एम.सी.लुधियाना ले जाया गया।
इसके बाद उसकी सेहत में सुधार भी अाया लेकिन पिछले एक सप्ताह से गुर्दे के संक्रमण के अनियंत्रित होने के कारण उनकी हालत नाजूक हो गई। गत रात्रि ही डाक्टरों ने उनके परिवार को संकेत दे दिए थे। अाज सुबह 9.10 पर उन्होंनेे अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे जालंधर में किया जाएगा।