आगामी दिनों में बढ़ेगा धुंध व ठंड का कहर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Jan, 2018 10:30 AM

intense fog

पिछले करीब 72 घंटों से जारी धुंध के चलते आज भी कई स्थानों पर सूर्य की हल्की तपिश लोगों को ठंड से राहत न दिला पाई। तापमान में बढ़ौतरी के बावजूद शीत लहर का प्रभाव आज भी जारी रहा। मौसम विभाग की मानें तो आज न्यूनतम तापमान कल के मुकाबले 1.2 डिग्री...

जालंधर(राहुल): पिछले करीब 72 घंटों से जारी धुंध के चलते आज भी कई स्थानों पर सूर्य की हल्की तपिश लोगों को ठंड से राहत न दिला पाई। तापमान में बढ़ौतरी के बावजूद शीत लहर का प्रभाव आज भी जारी रहा। मौसम विभाग की मानें तो आज न्यूनतम तापमान कल के मुकाबले 1.2 डिग्री सैल्सियस की बढ़ौतरी के चलते 7 डिग्री सैल्सियस व अधिकतम तापमान 4 डिग्री सैल्सियस की बढ़त के चलते 19 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया है। दिन के समय नॉर्थ-वैस्ट की ओर से आने वाली ठंडी हवाओं की गति 7 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। आगामी सप्ताह के दौरान देर रात व सुबह के समय धुंध व कोहरा और अधिक गहराने की संभावना है। दिन के समय सामान्यत: आसमान साफ रहेगा। 4 जनवरी को न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सैल्सियस, 5 व 6 जनवरी को 2 से 3 डिग्री सैल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं, जबकि अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सैल्सियस का उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। धुंध भी छाए रहने की संभावना है। आज सुबह के समय मौसम की आद्रता 98 प्रतिशत रही, जबकि शाम को यह घटकर 92 प्रतिशत रह गई। 

 

धुंध व कोहरे के चलते सड़क यातायात हुआ प्रभावित
देर रात से गहराई धुंध से आज सुबह के समय भी सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। धुंधलके से कई स्थानों पर दृष्टता शून्य के आसपास होने के चलते यातायात थम-सा गया जिसके चलते दोपहिया व चारपहिया वाहनों को अपनी हैडलाइटों का सहारा लेना पड़ा। स्कूलों के समय परिवर्तन के बावजूद विभिन्न स्कूलों के वाहनों को अपनी समयबद्धता पूरी करने में मुश्किलें पेश आईं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!