Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Feb, 2018 07:40 AM
कपूरथला से शराब अवैध ढंग से लाकर जालंधर में बेचने वाले आटो चालक को थाना लांबड़ा की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डी.एस.पी. करतारपुर सर्वजीत सिंह राय ने बताया कि थाना लांबड़ा के एस.एच.ओ. पुष्प बाली ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव चिट्टी मोड़ के निकट...
जालंधर(प्रीत) : कपूरथला से शराब अवैध ढंग से लाकर जालंधर में बेचने वाले आटो चालक को थाना लांबड़ा की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डी.एस.पी. करतारपुर सर्वजीत सिंह राय ने बताया कि थाना लांबड़ा के एस.एच.ओ. पुष्प बाली ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव चिट्टी मोड़ के निकट नाकाबंदी के दौरान आटो (नं. पी.बी. 08 डी.जी. 5180) में चालक अमरजीत सिंह उर्फ अमर पुत्र हरचरण सिंह निवासी सुदर्शन पार्क मकसूदां को गिरफ्तार किया। आटो की सर्च के दौरान उसमें से 6 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। जांच में पता चला कि आरोपी ने आटो पर जाली नम्बर लगा रखा था। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह तस्कर एयरटैल निवासी माई हीरां गेट तथा कन्नू वासी सब्जी मंडी मकसूदां के लिए तस्करी का धंधा कर रहा था। आज पकड़े जाने से पहले भी वे उसके साथ ही थे। दोनों को केस में नामजद कर उनकी तलाश शुरू की गई है। डी.एस.पी. राय ने बताया कि गिरफ्तार अमरजीत के खिलाफ नशीले पदार्थों की तस्करी का पहले भी एक केस दर्ज है।