Edited By Updated: 03 Jul, 2016 01:15 PM
अगर आप आइसक्रीम खा रहे हों और अचानक उसमें सांप निकल जाए तो आप क्या करेंगे।
चंडीगढ़ः अगर आप आइसक्रीम खा रहे हों और अचानक उसमें सांप निकल जाए तो आप क्या करेंगे। ऐसा ही कुछ हुआ चंडीगढ़ के रहने वाले राजीव सहगल के साथ। इस समय वह तथा उनकी पत्नी अस्पताल में भर्ती हैं। राजीव सहगल ने बताया कि वह रात को आइसक्रीम लेकर आए थे।
डिनर के बाद उनकी पत्नी ने कहा कि आईसक्रीम का स्वाद कड़वा लग रहा है। इसे तो पहले उन्होंने मजाक समझा पर जब उन्होंने टेस्ट किया तो उनके मुंह में भी जलन होने लगी तथा कड़वेपन का स्वाद आने लगा। इसके बाद जब उन्होंने आइसक्रीम के पूरे डिब्बे को खोला तो उसमें एक सांप का जिंदा बच्चा निकला।
यह देखते ही पूरे परिवार के होश उड़ गए। सांप को तो उन्होंने ने एक बोतल में बंद कर लिया । आनन-फानन वह अस्पताल की ओर भागे। जहां दोनों को भर्ती कर लिया गया। डॉक्टरों ने दोनों की हालत को फिलहाल खतरे से बाहर बताया है। पीड़ित राजीव सहगल ने कहा है कि यहां से उन्होंने आइसक्रीम खरीदी थी उनके खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करवाएंगे। फिलहाल उनकी शिकायत पर पुलिस ने एफ.आई.आर. दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।