Edited By Updated: 28 Sep, 2016 05:07 PM
प्यार में इंसान क्या कर गुजरे कोर्इ नहीं जानता। कर्इ बार प्यार इस मुकाम तक पहुंचा देता है कि इंसान किसी की जान तक..
लोहियां खास(मनजीत): प्यार में इंसान क्या कर गुजरे कोर्इ नहीं जानता। कर्इ बार प्यार इस मुकाम तक पहुंचा देता है कि इंसान किसी की जान तक ले लेता है लेकिन प्यार एक ऐसी कमजोरी भी है जिसके लिए वह अपना घर-बार छोड़ देता है। कुछ ऐसा ही हुआ जालंधर में जहां 2 बच्चों की मां पति को छोड़ कर प्रेमी संग फरार हो गई।
हरजिन्द्र सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह वासी वार्ड नं.-9 ने बताया कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। वहीं पत्नी की इस हरकत से बच्चो सहित पति दर-दर भटकने को मजबूर है। फिलहाल पति ने इस घटना की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवार्इ है। ए.एस.आई. बलदेव सिंह का कहना है कि शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गर्इ है।