Edited By Updated: 13 Nov, 2015 11:22 AM
अभिनेत्री गीता बसरा के साथ शादी के बंधन में बंधे क्रिकेटर हरभजन सिंह ने आखिर लव स्टोरी का राज खोल ही दिया।
होशियारपुर(अमरेन्द्र): अभिनेत्री गीता बसरा के साथ शादी के बंधन में बंधे क्रिकेटर हरभजन सिंह ने आखिर लव स्टोरी का राज खोल ही दिया। उन्होंने बताया कि कैसे 2 टिकट्स ने उनके प्यार को मंजिल दी और तो और मीडिया ने भी उनके प्यार को बढ़ावा दिया।
भज्जी ने बताया कि उसने गीता को वो अजनबी गाने में उस समय देखा था जब वह इंगलैंड में 8 साल पहले काऊंटी क्रिकेट खेल रहा था। उसने अपने बॉलीवुड के दोस्तों से कहा कि उसे गीता से मिलवाओ। इसके बाद जब हम दक्षिण अफ्रीका में टी- 20 वर्ल्ड कप जीते तब उसे गीता का फोन नंबर मिल गया।
उसने तपाक से अपना परिचय देते हुए गीता को मैसेज किया कि वह आपसे चाय या कॉफी पर मिलना चाहता है। भारत लौटे तो गीता ने उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई देते हुए लिखा कि हम सभी को आप पर गर्व है। बाद में जब आई.पी.एल. का फर्स्ट सीजन शुरू होने वाला था, तब उसने उसे मैसेज किया, उसे 2 टिकट्स चाहिएं।
आई.पी.एल. के दौरान ही उनकी मुलाकात हुई। टिकट मिलने के बाद गीता को लगा कि मिलने में क्या हर्ज है। गीता उससे कॉफी पर मिली और वे दोस्त बन गए। हरभजन सिंह ने कहा कि शादी के बाद गीता के फिल्मों में काम करने पर कोई प्रतिबंध नहीं है।
इस पर गीता बसरा ने कहा कि अच्छी पटकथा व निर्देशक मिले तो वह न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि पॉलीवुड (पंजाबी फिल्म) में भी काम करने को तैयार है। भज्जी के साथ जुड़े सवाल के जवाब में गीता ने बताया कि कभी वह रिलेशनशिप में पडऩे के चक्कर में नहीं थी।
वह इंगलैंड से इंडिया में नई-नई आई थी और इंडस्ट्री में भी ज्यादा दिन नहीं हुए थे। द ट्रेन (पहली फिल्म) को रिलीज हुए कुछ ही दिन हुए थे और उसका फोकस फिल्मों पर था। वह जानती थी कि यदि वह रिलेशनशिप में पड़ गई तो सब कुछ बदल जाएगा। उसका मानना है कि उन्हें करीब लाने में मीडिया का भी अहम रोल रहा। एक दिन उसे अहसास हुआ कि हरभजन सिंह बहुत अच्छे इंसान हैं।