Edited By Updated: 14 Nov, 2015 01:51 AM
केंद्र की मोदी सरकार ने काला धन विदेशों से वापस लाने के जोर-शोर से दावे किए थे। काला धन तो विदेशोंसे वापस आया नहीं...
जालन्धर(धवन): केंद्र की मोदी सरकार ने काला धन विदेशों से वापस लाने के जोर-शोर से दावे किए थे। काला धन तो विदेशोंसे वापस आया नहीं परन्तु केंद्र सरकार द्वारा गठित की गई एस.आई.टी. (विशेष जांच दल) पर सरकार ने अब तक 1.92 करोड़ रुपए की राशि खर्च कर डाली है।
आर.टी.आई. एक्टिविस्ट डालचंद पंवार ने जनसूचना अधिकार अधिनियम के तहत केंद्रीय वित्त मंत्रालय से जानकारी मांगी थी कि 2014-15 से अब तक एस.आई.टी. पर कुल कितना खर्च किया गया है जिसका जवाब देते हुए केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अवर सचिव राकेश कुमार ने सूचित किया है कि अब तक कुल 1,92,47,536 रुपए एस.आई.टी. पर खर्च हुए हैं।
राकेश कुमार ने बताया कि 2014-15 में एस.आई.टी. के सदस्यों को वेतन के रूप में 32.74 लाख, होटलों में खर्चे के लिए 43.93 लाख रुपए सरकार ने रिलीज किए। 2015-16 में वेतन के रूप में 34.14 लाख रुपए का भुगतान किया गया था।इसी तरह से अशोका होटल में एस.आई.टी. द्वारा की गई बैठकों में 42.59 लाख रुपए की राशि खर्च की गई। इसके अलावा लाखों रुपए के अन्य खर्चे भी एस.आई.टी. पर केंद्र ने किए हैं।
अगर 2014-15 तथा 2015-16 के खर्चों को जोड़ कर देखा जाए तो वेतन के रूप में कुल 66,88,632 रुपए की राशि केंद्रीय खजाने से अदा की गई। अशोका होटल में किराए के रूप में 86,53,070 रुपए खजाने से लिए गए। इसी तरह से प्रोफैशनल चाॢजस के रूप में 1,55,584 रुपए, ओ.ई. (आई.टी.) के रूप में 4,89,216, ओ.ए.ई. के रूप में 93911 रुपए, ओ.ई. के रूप में 29,00511 रुपए तथा डी.टी.ई. के रूप में 2,66,615 रुपए का भुगतान किया गया।