खेलो इंडिया: बास्केटबाल में स्वर्ण, फुटबाल व हाकी के बालक वर्ग में पाया रजत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Feb, 2018 11:30 AM

gold in basketball

ओलिम्पिक खेलों से पहले भारतीय खिलाडिय़ों की प्रतिभा निखारने की मंशा से केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में करवाई गई प्रथम खेलो इंडिया स्कूल गेम्स (अंडर-17) में पंजाब के खिलाडिय़ों ने अंतिम दिन तीरंदाजी व मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक प्राप्त किए।...

जालंधर(राहुल): ओलिम्पिक खेलों से पहले भारतीय खिलाडिय़ों की प्रतिभा निखारने की मंशा से केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में करवाई गई प्रथम खेलो इंडिया स्कूल गेम्स (अंडर-17) में पंजाब के खिलाडिय़ों ने अंतिम दिन तीरंदाजी व मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक प्राप्त किए। इन खेलों में पंजाब के 234 खिलाडिय़ों ने भाग लिया था।व्यक्तिगत मुकाबलों के अंतर्गत पंजाब के लिए बालक वर्ग के तीरंदाजी के रिकर्व वर्ग में नारायण पब्लिक स्कूल पटियाला के विनायक वर्मा ने स्वर्ण पदक जीता।

मुक्केबाजी के बालिका वर्ग में डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल पटियाला की कोमल ने 80 किलो तथा सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल मोहाली की एकता सरोज ने 46 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल छहर्टा अमृतसर की दीक्षा राजपूत ने 75 किलो भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। गुरु नानक फाऊंडेशन पब्लिक स्कूल पटियाला की तनिषबीर कौर संधू ने 70 किलो व सरकारी बहुउपयोगी सीनियर सैकेंडरी स्कूल पटियाला के संदीप कौर ने 52 किलो तथा बालक वर्ग में खालसा सीनियर सैकेंडरी स्कूल तलवंडी साबो के कुलदीप सिंह ने 48 किलो, खालसा सीनियर सैकेंडरी स्कूल अमृतसर के करणदीप ने 80 किलो तक तथा खालसा सीनियर सैकेंडरी स्कूल मोहाली के जयपाल सिंह ने 80 किलो से अधिक भार वर्ग में टीम के लिए कांस्य पदक प्राप्त किए।बास्केटबाल बालक वर्ग में पंजाब ने दिल्ली को 78-76 के अंतर से पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। पंजाब की ओर से राजन ने 26, पिं्रसपाल ने 21, हरप्रीत ने 10 व विनोद ने 14 अंकों का योगदान दिया। मध्यांतर तक दोनों टीमें 36-36 अंकों की बराबरी पर थीं।

दिल्ली की ओर से जय प्रकाश ने 16, अंकित व अशोक ने 15-15 अंकों का योगदान दिया, पर वह अपनी टीम को विजय न दिलवा पाए। हाकी बालक वर्ग में पंजाब ने ओडिशा से मिली हार के बाद रजत पदक पर संतोष किया। ओडिशा ने पंजाब को 2-1 से पराजित किया। इस मुकाबले के लीग दौर में ओडिशा की टीम ने पंजाब को 3-0 से पराजित किया था। फाइनल में ओडिशा की ओर से सुशील धनवर व सुदीप चिरमाको ने 1-1 गोल किया। पंजाब के लिए एकमात्र गोल सुदर्शन सिंह ने खेल के अंतिम मिनटों में किया। वहीं बालिका वर्ग में पंजाब ने चंडीगढ़ को 5-4 से पराजित कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। पंजाब टीम मध्यांतर तक 2-1 से आगे थी। पंजाब के लिए सिमरनजीत ने 3, बलजीत कौर व मिताली ने 1-1 गोल किया। चंडीगढ़ के लिए सोनू ने 2, बरखा व मोनू ने 1-1 गोल दागा। फुटबाल बालक वर्ग में मिजोरम ने पंजाब को 3-2 से पराजित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया जबकि पंजाब टीम ने रजत पदक के साथ संतोष किया। पंजाब टीम इन खेलों में 10 स्वर्ण, 5 रजत व 20 कांस्य पदकों सहित कुल 35 पदक जीतकर 7वें स्थान पर रही। हरियाणा की टीम ने 38 स्वर्ण पदकों सहित कुल 102 पदक जीतकर प्रथम, महाराष्ट्र 36 स्वर्ण पदकों सहित 111 पदक प्राप्त कर द्वितीय व मेजबान दिल्ली 25 स्वर्ण पदकों सहित 94 पदक जीतकर तीसरे स्थान पर रही।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!