नाबालिगा के साथ सामूहिक बलात्कार से प्रवासियों में भय व्याप्त

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Feb, 2018 02:49 PM

gang rape

शहर में गरीब प्रवासियों से मारपीट, छीना-झपटी और बलात्कार जैसी घटनाएं नित्य सामने आती रहती हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। कल प्रवासी मजदूर की 14 वर्षीय पुत्री के साथ जो सामूहिक बलात्कार हुआ, वह अत्यंत ऩिंदनीय घटना है।

जालंधर (मजहर) : शहर में गरीब प्रवासियों से मारपीट, छीना-झपटी और बलात्कार जैसी घटनाएं नित्य सामने आती रहती हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। कल प्रवासी मजदूर की 14 वर्षीय पुत्री के साथ जो सामूहिक बलात्कार हुआ, वह अत्यंत ऩिंदनीय घटना है। 

उक्त विचार सिविल अस्पताल में पहुंचे कांग्रेस प्रवासी सैल के उपप्रधान व पंजाब बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन वैल्फेयर बोर्ड के उपप्रधान जब्बार खां ने प्रकट किए। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को मुख्यमंत्री पंजाब कै. अमरेंद्र सिंह के संज्ञान में लाएंगे। उन्होंने कहा कि बिहार से यहां सपरिवार मजदूरी करने आए मनोज मंडल की 14 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ 5 गुंडों ने जिस प्रकार सामूहिक बलात्कार किया है उससे लॉ एंड आर्डर  का तो जनाजा निकल गया है। पुलिस की कार्रवाई शून्य है।  पीड़िता की हालत अभी भी अस्थिर बनी हुई है। उसके परिवार के लोग  दहशत के साय में जी रहे हैं। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!