Edited By Updated: 14 Oct, 2016 11:04 AM
आदमपुर पुलिस द्वारा विदेश भेजने के नाम पर 27 लाख रुपए की ठगी मारने वाले 3 वर्षों से भगौड़े दम्पति को गिरफ्तार कर लिया है।
आदमपुर (दिलबागी): आदमपुर पुलिस द्वारा विदेश भेजने के नाम पर 27 लाख रुपए की ठगी मारने वाले 3 वर्षों से भगौड़े दम्पति को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी हरगुरदेव सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. भूपिंद्रपाल सिंह द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर विदेश भेजने के नाम पर ठगी मारने के 2 विभिन्न केसों (एक केस में 7 लाख रुपए व दूसरे केस में 20 लाख रुपए की) के वांछित भगौड़े दम्पति गुरविंद्र सिंह पुत्र शिव सिंह व उसकी पत्नी नछत्तर कौर निवासी गांव चोमो थाना आदमपुर हाल निवासी रामीदी थाना सुभानपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।