Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Feb, 2018 07:34 AM
सी.आई.ए. स्टाफ-2 देहाती ने 4 किलो अफीम के साथ पूर्व सरपंच मेजर सिंह (66) निवासी बुल्लोवाल को काबू किया है। एस.एस.पी. गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ के इंस्पैक्टर हरिंद्र सिंह गिल को सूचना मिली थी कि मेजर सिंह मध्य प्रदेश से अफीम की...
जालंधर(मृदुल शर्मा): सी.आई.ए. स्टाफ-2 देहाती ने 4 किलो अफीम के साथ पूर्व सरपंच मेजर सिंह (66) निवासी बुल्लोवाल को काबू किया है। एस.एस.पी. गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ के इंस्पैक्टर हरिंद्र सिंह गिल को सूचना मिली थी कि मेजर सिंह मध्य प्रदेश से अफीम की कंसाइनमैंट लेकर आदमपुर इलाके में सप्लाई देने आ रहा है। इस पर ट्रैप लगाकर आरोपी को पकड़ कर जब तलाशी ली गई तो उसके पास से 4 किलो अफीम बरामद हुई। पूछताछ में बात सामने आई कि मेजर सिंह पिछले काफी सालों से अफीम की तस्करी कर रहा है।
जेल से 1 साल पहले 10 साल की सजा काटने के बाद वह पुन: इस धंधे में जुट गया। मामले को लेकर थाना आदमपुर में पर्चा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सन 1971 में दर्ज हुआ था पहला मामला, तब से अब तक कर रहा तस्करी: जांच में बात सामने आई कि उक्त पूर्व सरपंच मेजर सिंह पर 17 किलो लाहन की तस्करी का मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद से अब तक उस पर कुल 11 मामले दर्ज हैं जिनमें शराब तस्करी, अफीम तस्करी, चूरा पोस्त की तस्करी शामिल है। एस.एस.पी. गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जांच की जा रही है कि इतना पुराना तस्कर होने के चलते मेजर के कितने तस्करों से ङ्क्षलक हैं। उन्होंने कहा कि मेजर सिंह को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
परिवार इटली में सैटल
जांच में यह भी बात सामने आई कि आरोपी मेजर सिंह का परिवार इटली में सैटल है और वह खुद यहां रह कर तस्करी के शौक के चलते अफीम बेचता था।
15 साल पहले 2 बार बन चुका है आजाद सरपंच
इंस्पैक्टर हरिंद्र सिंह गिल ने बताया कि मेजर करीब 15 साल पहले लगातार 2 बार सरपंच का चुनाव आजाद रूप से जीत चुका है। अपने पद का फायदा उठाकर वह अफीम की तस्करी करता और करवाता था।