Edited By Updated: 02 May, 2016 01:42 PM
गुरु नानकपुरा वेस्ट में पत्नी से झगड़े के बाद सब-इंस्पेक्टर ने गत...
जालंधर : गुरु नानकपुरा वेस्ट में पत्नी से झगड़े के बाद सब-इंस्पेक्टर ने गत रात आत्महत्या का प्रयास किया। वह पंखे से लटक गया। उसकी पत्नी ने शोर मचाया तो अास-पास के क्वार्टरों में रहते पुलिस वालों ने उसे नीचे उतारा। थाना रामामंडी पुलिस ने पहले उसका उपचार करवाया अौर फिर उसे हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार सब-इंस्पैक्टर का पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा है। उस पर 2 साल पहले हत्या के प्रयास का केस भी दर्ज हुअा था। उसने कुछ दिन पहले पत्नी को पीटा था। रविवार रात फिर से दोनों के बीच झगड़ा हुअा अौर वह पंखे से जा लटका।