Edited By Updated: 30 Jul, 2016 11:14 AM
भगत सिंह कालोनी में एक रबड़ फैक्टरी में अचानक भयंकर आग लगने से भगदड़ मच गई। दीपक रबड़ इंडस्ट्री के
जालंधर (सुधीर): भगत सिंह कालोनी में एक रबड़ फैक्टरी में अचानक भयंकर आग लगने से भगदड़ मच गई। दीपक रबड़ इंडस्ट्री के मालिक दीपक सूरी ने बताया कि आज शाम फैक्टरी में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
घटना के समय आधी लेबर जा चुकी थी जबकि बाकी लेबर ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, पर फैक्टरी में रबड़ पड़ा होने के कारण आग ने चंद मिनटों में भीषण रूप धारण कर लिया।
घटना के बाद आस पास के लोगों में भगदड़ मच गई। इसके बाद लोगों ने फायर बिग्रेड को सूचित किया। फायर बिग्रेड की करीब 7 गाडिय़ों के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। आग से भारी क्षति होने का अनुमान है।