Edited By Updated: 10 Feb, 2016 10:35 AM
पी.एफ. विभाग द्वारा चलाए गए रिकवरी अभियान में मंगलवार को पी.एफ. विभाग की टीम एक्शन में नकार आई और
जालंधर(अमित): पी.एफ. विभाग द्वारा चलाए गए रिकवरी अभियान में मंगलवार को पी.एफ. विभाग की टीम एक्शन में नकार आई और एक बार फिर से पी.एफ. विभाग ने डिफाल्टरों पर शिकंजा कसने का काम दिया।
इसी अभियान के तहत मैसर्ज जी.पी.आर. रबड़ मिल्स प्राइवेट लिमिटिड, होशियारपुर के डायरैक्टर विवेक गोयल को अपने कर्मचारियों की आज तक की देय राशि 9 लाख 91 हजार 054 रुपए का भुगतान न करने पर उसे मंगलवार सुबह उसके निवास 161, हरदयाल नगर, गढ़ा रोड, जालंधर से पी.एफ. अधिकारियों ने थाना नं.-7 की पुलिस की सहायता से गिरफ्तार कर लिया।
इस बारे में प्रैस को जानकारी देते हुए पी.एफ. सहायक कमिश्नर व रिकवरी आफिसर पवन बंसल ने बताया कि उक्त संस्थान की देय राशि का निर्धारण फरवरी 2015 में धारा 7-ए की प्रक्रिया के अंतर्गत हुआ था। उक्त संस्थान की बकाया राशि मार्च 2005 से अक्तबूर 2012 तक की समयसीमा के लिए है। पी.एफ. राशि न जमा करवाने पर विवेक गोयल के बैंक खातों से वसूली का भी कोई परिणाम नहीं निकल सका।