Edited By Updated: 15 Aug, 2016 11:37 AM
कांग्रेस नेता डा. नवजोत दहिया ने आज शाहकोट विधानसभा से टिकट की दावेदारी करते हुए अपना आवेदन चंडीगढ़ कांग्रेस कार्यालय में जमा करवा दिया है।
जालंधर : कांग्रेस नेता डा. नवजोत दहिया ने आज शाहकोट विधानसभा से टिकट की दावेदारी करते हुए अपना आवेदन चंडीगढ़ कांग्रेस कार्यालय में जमा करवा दिया है। दहिया ने कहा कि पिछले 2 चुनावों से शाहकोट में कांग्रेस को लगातार हार का सामना करना पड़ा है। अब की बार उन्हें टिकट मिला तो वह शाहकोट हलके से भारी बहुमत से जीत कर कांग्रेस का परचम फहराएंगे।
इस मौके पर जिला कांग्रेस देहाती के पूर्व प्रधान बाबा राजिन्द्र सिंह जौहल, प्रदेश कांग्रेस के सचिव बलवंत शेरगिल, हरदेव सिंह पीता ब्लाक प्रधान शाहकोट, लखविन्द्र सिंह लक्खा ब्लाक प्रधान लोहियां, विनोद उप्पल, बब्बू महाराजवाला, मोहिन्द्र पाल, वासदेव कमल सरपंच, मुख्त्यार हेयर, गुरदियाल टंगोत्री, बलवंत गिल, तलविंद्र सिंघपुर, कुलवंत मुंडी चोलियां, अमरजीत अम्बा बिल्ली चौहरमी व अन्य भी मौजूद थे।