ध्रुव वधवा बने हिमाचल भाजयुमो के प्रभारी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Jan, 2018 01:48 PM

dhruv wadhwa made in charge of himachal bjp

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने आज संगठन में कई नियुक्तियों को हरी झंडी दी, जिसके तहत रोहित चाही को जम्मू-कश्मीर, अभिषेक सिंह को गुजरात, इंप्रीत बख्शी को चंडीगढ़ , अभिजात मिश्रा को बिहार और ध्रुव वधवा को हिमाचल...

जालंधर(पाहवा): भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने आज संगठन में कई नियुक्तियों को हरी झंडी दी, जिसके तहत रोहित चाही को जम्मू-कश्मीर, अभिषेक सिंह को गुजरात, इंप्रीत बख्शी को चंडीगढ़ , अभिजात मिश्रा को बिहार और ध्रुव वधवा को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।

ध्रुव वधवा की पृष्ठभूमि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की है। उनके पिता मुरली वधवा आर.एस.एस. के वरिष्ठ कार्यकत्र्ताओं में से एक हैं। ध्रुव इससे पहले भी पार्टी के लिए कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। साल 2013 से 2015 तक ध्रुव वधवा पंजाब भाजपा में आई.टी. सैल के सहप्रभारी रहे। इसके अलावा 2017 में भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में स्पोर्ट्स सैल के सहप्रभारी की भूमिका भी ध्रुव वधवा ने निभाई। युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए इन्होंने 2017 में ‘खेलो भारत’ कार्यक्रम करवाया, जिसका संचालन देश के 27 राज्यों में सफलतापूर्वक हुआ।अपनी नियुक्ति पर ध्रुव वधवा ने पी.एम. नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि वे संगठन की मजबूती के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!