Edited By Updated: 30 Apr, 2016 12:53 AM
बस्ती शेख के गुरु नानक नगर की रहने वाली विवाहिता श्रेष्ठा (38) पत्नी प्रवीन ने संदिग्धवस्था में फंदा लगाकर..
जालंधर(शौरी): बस्ती शेख के गुरु नानक नगर की रहने वाली विवाहिता श्रेष्ठा (38) पत्नी प्रवीन ने संदिग्धवस्था में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब उसका 10 वर्षीय बेटा घर लौटा और उसने देखा कि उसकी मां का शव गार्डर के साथ चुनरी के सहारे लटक रहा है।
उसने शोर मचाया घटनास्थल पर पहुंचे कांग्रेसी पार्षद हरसिमरनजीत सिंह बंटी ने इस बाबत पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे ए.सी.पी वैस्ट रविंदरपाल सिंह संधू थाना 5 में तैनात आई.पी.एस अधिकारी सूडर विजी ने जांच की और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जांच अधिकारी ए.एस. आई. मुखविंदर सिंह ने बताया कि श्रेष्ठा की शादी को करीब 12 साल का समय हो चला है और उसके 2 बच्चे भी हैं।
10 साल का उसका बेटा अभि आज घर आया तो मेन गेट का दरवाजा बंद था, वह पड़ोसी के घर से अपने घर दाखिल हुआ तो देखा कि उसकी मां का शव रसोई वाले कमरे में गार्डर के साथ चुनरी के सहारे लटक रहा था। हालांकि मृतका के परिजनों का कहना है कि उसका पति प्राईवेट अस्पताल में काम करता है और घर के आर्थिक हालात ठीक न होने के चलते श्रेष्ठा परेशान रही थी और उसने ऐसा कदम उठाया है।