एक सप्ताह पहले हुए विवाद में घायल कुलविन्द्र की मौत

Edited By Updated: 15 Aug, 2016 10:50 AM

dead

थाना मकसूदां के अंतर्गत आते गांव धोगड़ी में करीब एक सप्ताह पहले हुए विवाद में घायल कुलविन्द्र सिंह वासी

जालंधर/अलावलपुर : थाना मकसूदां के अंतर्गत आते गांव धोगड़ी में करीब एक सप्ताह पहले हुए विवाद में घायल कुलविन्द्र सिंह वासी अलावलपुर की अस्पताल में मौत हो गई। थाना मकसूदां की पुलिस ने दूसरे पक्ष के एन.आर.आई. समेत 2 युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आज दोनों को गिरफ्तार कर लिया।  

 

जानकारी के मुताबिक 8 अगस्त को गांव धोगड़ी में कुलविन्द्र सिंह पुत्र अशोक वासी अलावलपुर तथा उसके मित्र परमबीर सिंह पुत्र गुलजिंद्र सिंह वासी धोगड़ी का गांव के ही हरगुरविंद्र सिंह पुत्र जसबीर सिंह तथा अमनदीप पुत्र अमरीक सिंह दोनों वासी धोगड़ी के साथ विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जबरदस्त मारपीट हुई और कुलविंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों पक्षों के लोगों को चोटें लगीं। दोनों पक्ष अस्पताल में रहे। 

 

थाना मकसूदां के एस.एच.ओ. लखबीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से बयान कलमबद्ध नहीं करवाए गए। इंस्पैक्टर लखबीर ने बताया कि एक सप्ताह तक बयान लिखवाने में टाल-मटोल करने के कारण बीती रात पुलिस द्वारा दोनों पक्षों पर मारपीट का क्रास केस दर्ज कर दिया गया लेकिन आज अचानक सुबह प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कुलविंद्र सिंह की मृत्यु हो गई।

 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रेड करके आरोपी हरगुरविंद्र सिंह तथा अमनदीप सिंह वासी धोगड़ी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पैक्टर लखबीर ने बताया कि दरअसल कुछ समय पहले अमनदीप के भाई का परमबीर सिंह के साथ विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के बीच उस समय समझौता हो गया लेकिन तकरार अभी चल रही थी जो कि ङ्क्षहसक रूप ले गई। इंस्पैक्टर लखबीर के मुताबिक आरोपी हरगुरविंद्र सिंह करीब एक साल पहले कनाडा से लौटा है तथा अमनदीप सिंह दुबई से। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!