Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Jan, 2018 12:10 PM
जिला कांग्रेस शहरी के प्रधान दलजीत आहलूवालिया ने आज पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान व सांसद सुनील जाखड़ के साथ मुलाकात करके शहर के राजनैतिक हालात पर चर्चा की। आहलूवालिया ने जाखड़ को बताया कि नगर निगम चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के उपरांत जनता...
जालंधर(चोपड़ा): जिला कांग्रेस शहरी के प्रधान दलजीत आहलूवालिया ने आज पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान व सांसद सुनील जाखड़ के साथ मुलाकात करके शहर के राजनैतिक हालात पर चर्चा की। आहलूवालिया ने जाखड़ को बताया कि नगर निगम चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के उपरांत जनता अब बेसब्री से नए मेयर का इंतजार कर रही है।
उन्होंने बताया कि कै. अमरेन्द्र सरकार की जन-हितैषी नीतियों को लोगों ने खासा पसंद किया है। नशों का खात्मा, इंडस्ट्री व रीयल एस्टेट सैक्टर के लिए नई योजनाएं, किसानों के कर्जे माफ करके मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र ने चुनावी वायदों को अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि पिछले 10 सालों के दौरान नगर निगम में अनेकों घोटाले हुए हैं, जिनकी समुचित जांच करवाकर जनता की पाई-पाई का हिसाब लिया जाए। उन्होंने जाखड़ को बताया कि उनके दोबारा पार्टी प्रधान बनने से कार्यकत्र्ताओं में जहां खुशी की लहर है वहीं उनका मनोबल भी बढ़ा है। उन्होंने बताया कि अगले दिनों में पंजाब सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने के लिए जिला कांग्रेस विशेष मुहिम चलाने जा रही है।