Edited By Updated: 30 Jun, 2016 11:40 AM
विधानसभा चुनाव की तैयारियां कांग्रेस ने जोर-शोर से शुरू कर दी है। कैप्टन अमरेंद्र सिंह रोजाना राज्य के एक हलके में जा रहे हैं
जालंधर : विधानसभा चुनाव की तैयारियां कांग्रेस ने जोर-शोर से शुरू कर दी है। कैप्टन अमरेंद्र सिंह रोजाना राज्य के एक हलके में जा रहे हैं, वहीं उनके नेता भी अपने स्तर पर लोगों से संपर्क साधने में जुट गए हैं।
वीरवार को कांग्रेसी नेता मनप्रीत बादल जालंधर पहुंचे जहां वह सारा दिन रहेंगे अौर लोगों से मिलेंगे। इसकी शुरूअात उन्होंने बर्लटन पार्क से की। वहां उन्होंने जाॅगिंग के साथ-साथ लोगों से मुलाकात भी की।
उन्होंने कांग्रेस की गतिविधियों बारे लोगों को जागरुक करवाया अौर साथ ही उन्हें कांग्रेस को वोट देने की अपील की है। बता दें कि मनप्रीत बादल सीएम परकाश सिंह बादल के भतीजे हैं। उन्होंने अकाली दल छोड़कर अपनी पार्टी पीपीपी बना ली थी। बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे।