Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Mar, 2018 09:57 AM
सैंट्रल बोर्ड आफ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) द्वारा 12वीं और 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 5 मार्च से शुरू हो रही हैं, जिसके तहत जालंधर, कपूरथला व फगवाड़ा रिजन से 12वीं के 12 हजार और 10वीं के 15 हजार के लगभग स्टूडैंट्स परीक्षा देंगे।
जालंधर(विनीत): सैंट्रल बोर्ड आफ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) द्वारा 12वीं और 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 5 मार्च से शुरू हो रही हैं, जिसके तहत जालंधर, कपूरथला व फगवाड़ा रिजन से 12वीं के 12 हजार और 10वीं के 15 हजार के लगभग स्टूडैंट्स परीक्षा देंगे। उक्त जानकारी देते हुए सी.बी.एस.ई. की रिजनल को-आर्डीनेटर प्रिं. डा. रश्मि विज ने बताया कि सी.बी.एस.ई. परीक्षाओं की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं, जिसके अंतर्गत रिजन भर में कुल 24 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा प्रात: 10.30 से 1.30 बजे तक होगी।
‘सी.बी.एस.ई. ने 10वीं के स्टूडैंट्स को दी राहत’
सी.बी.एस.ई. ने इस बार 10वीं के बोर्ड परीक्षाॢथयों को काफी राहत देते हुए उनके पासिंग क्राइटीरिया में कुछ बदलाव किया है, जिसके तहत अब स्टूडैंट्स को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में इंटरनल असैस्मैंट और बोर्ड एग्जाम माक्र्स को मिलाकर 33 अंक लेने होंगे, पहले 10वीं के स्टूडैंट्स को 80 में से 33 अंक लेने पड़ते थे और 20 अंकों की इंटरनल असैस्मैंट होती थी, परंतु अब वर्ष 2017-18 की परीक्षा में स्टूडैंट्स को नई शिक्षण नीति के आधार पर पास होना होगा। सी.बी.एस.ई. की ओर से उक्त घोषणा 16 फरवरी को हुई परीक्षा समिति की बैठक में की गई।
स्टूडैंट्स पर रहेगी सी.सी.टी.वी. की नजर
सी.बी.एस.ई. के अनुसार इस बार होने वाली परीक्षाएं सी.सी.टी.वी. कैमरे की नजर में कैद होंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन परीक्षा केन्द्रों में सी.सी.टी.वी. कैमरे की व्यवस्था नहीं है, वह जल्द ही नए सत्र से सी.सी.टी.वी. कैमरे लगवाकर बोर्ड नियमों का पालन करेंगे।