कै. अमरेन्द्र व जाखड़ ने बलराज ठाकुर को बनाया लुधियाना सैंट्रल हलके का ऑब्जर्वर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Feb, 2018 10:46 AM

captain amrinder singh

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह व प्रदेश कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ ने प्रदेश कांग्रेस के महासचिव व पार्षद बलराज ठाकुर को लुधियाना नगर निगम के चुनावों में सैंट्रल हलके का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।

जालंधर (चोपड़ा): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह व प्रदेश कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ ने प्रदेश कांग्रेस के महासचिव व पार्षद बलराज ठाकुर को लुधियाना नगर निगम के चुनावों में सैंट्रल हलके का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। 

बलराज ठाकुर ने आज लुधियाना का दौरा करके हलका विधायक सुरिन्द्र डाबर के साथ विभिन्न वार्डों में चुनावी रैलियां करके कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया। पार्षद ठाकुर ने बताया कि जालंधर, अमृतसर व पटियाला की भांति लुधियाना में भी कांग्रेस ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। विरोधी पार्टियों का चुनावों में सूपड़ा साफ होना तय है। जनता कै. अमरेन्द्र सरकार की जनहित की नीतियों से खासी प्रभावित है और भली-भांति जानती है कि शहर का विकास तभी संभव है, जब प्रदेश व निगम में एक ही पार्टी काबिज होगी। कै. अमरेन्द्र की कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं है और चुनावों के दौरान जनता से किया हरेक वायदा पूरा होगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!