कै. अमरेन्द्र ने तृप्त बाजवा को कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा करने के निर्देश दिए

Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Jan, 2018 02:53 PM

captain amarinder singh order

पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह ने कैबिनेट मंत्री तृप्त रजिन्द्र सिंह बाजवा को लुधियाना कार्पोरेशन चुनाव को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ खुले मन से चर्चा करने तथा लुधियाना की समस्याओं को समझने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा...

जालंधर (धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह ने कैबिनेट मंत्री तृप्त रजिन्द्र सिंह बाजवा को लुधियाना कार्पोरेशन चुनाव को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ खुले मन से चर्चा करने तथा लुधियाना की समस्याओं को समझने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लुधियाना में 24 फरवरी को होने वाले कार्पोरेशन चुनाव को देखते हुए पार्टी कार्यकत्र्ताओं को अभी से अपनी कमर कस लेनी चाहिए। 

मुख्यमंत्री के निर्देशों को देखते हुए कैबिनेट मंत्री तृप्त रजिन्द्र सिंह बाजवा ने कांग्रेस की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए 31 जनवरी को पार्टी नेताओं व कार्यकत्र्ताओं की बैठक लुधियाना में बुला ली है। बाजवा को मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह व पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने लुधियाना चुनाव के लिए कांग्रेस का आब्जर्वर नियुक्त किया था। लुधियाना के सर्किट हाऊस में होने वाली बैठक में बाजवा द्वारा कांग्रेस के पंजाब चुनावों में विजयी अभियान को जारी रखने के निर्देश दिए जाएंगे। 

बैठक पहली है तथा इसके बाद भी ऐसी बैठकें लगातार चलती रहेंगी। कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के निरीक्षण में होने जा रहे लुधियाना कार्पोरेशन चुनाव में चाहे मुख्यमंत्री या प्रदेशाध्यक्ष प्रत्यक्ष तौर पर चुनावी प्रचार में भाग नहीं लेंगे परन्तु मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह लुधियाना में सियासी गतिविधियों पर लगातार नजर रखेंगे। लुधियाना कार्पोरेशन चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान औपचारिक तौर पर पंजाब राज्य चुनाव आयोग द्वारा फरवरी के पहले सप्ताह में किया जा सकता है। समूची चुनावी प्रक्रिया 15 दिनों की होती है, इसलिए तारीखों के ऐलान में कुछ समय आगे-पीछे भी हो सकता है। 

पंजाब कांग्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि लुधियाना कार्पोरेशन चुनावों के लिए पार्टी की चुनावी रणनीति के साथ-साथ पार्टी लुधियाना के लिए अपने चुनावी घोषणा पत्र को भी आने वाले दिनों में अंतिम रूप देगी।उल्लेखनीय है कि जालन्धर, अमृतसर व पटियाला में कार्पोरेशन चुनावों से पहले भी कै. अमरेन्द्र सिंह ने शहरों के लिए विजन डाक्यूमैंट जारी किया था। लुधियाना के लिए टिकटों का आबंटन चाहे विधायकों की सिफारिशों पर किया जाएगा परन्तु पार्टी का प्रदेश नेतृत्व यह ध्यान रखेगा कि कहीं गलत टिकट वितरण न हो। इसके लिए राज्य स्तर पर पहले ही कमेटी का गठन किया हुआ है।

संकट में कांग्रेस का साथ देने वालों को पहल देंगे : जाखड़
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने स्पष्ट किया कि लुधियाना चुनाव में टिकटों के दावेदारों की गिनती काफी अधिक है तथा उसे देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने के बाद पार्टी के प्रति निष्ठावान रहे कार्यकर्ताओं को टिकटें आबंटित की जाएंगी। 

उन्होंने कहा कि जिन कांग्रेसी नेताओं व कार्यकत्र्ताओं ने संकट के समय में पार्टी की मदद की है उनको टिकट आबंटित करते समय पहल दी जाएगी। जाखड़ ने कहा कि चुनावी एजैंडे को अंतिम रूप देने से पहले प्रत्येक कांग्रेसी नेता व कार्यकत्र्ता को भरोसे में लिया जाएगा, जिस तरह से कै . अमरेन्द्र सिंह सरकार ने राज्य में आपराधिक तत्वों पर शिकंजा कसा है तथा कानून व्यवस्था की स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रण में रखा है उसे देखते हुए लुधियाना में भी पार्टी का प्रदर्शन चुनावों में सराहनीय रहेगा।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!