पहले थे हॉकी के स्टार प्लेयर लेकिन अब ...

Edited By Updated: 25 Mar, 2016 10:20 AM

but the star hockey player were before

कभी हॉकी स्टिक थामकर इंडियन टीम को जीत दिलाने ...

जालंधरःकभी हॉकी स्टिक थामकर इंडियन टीम को जीत दिलाने वाले 2 बड़े हॉकी खिलाड़ी इन दिनों पंजाब के एक स्टेडियम में नए रोल में दिख रहे हैं। खास बात ये है कि ये स्टेडियम हॉकी का नहीं है, बल्कि क्रिकेट का है। इनमें से खिलाड़ी पूर्व हॉकी स्टार गगन अजीत सिंह है तो दूसरा पूर्व कप्तान राजपाल सिंह है।

ये दोनों मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में स्पैशल पुलिस अधिकारी की ड्यूटी निभा रहे हैं। इन दोनों प्लेयर्स को टी-20 वर्ल्ड कप के मैचों के दौरान सिक्युरिटी देखने की जिम्मेदारी मिली है।  इन दोनों खिलाड़ियों में से गगन अजीत सिंह मोहाली में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर नियुक्त हैं।  पूर्व कप्तान राजपाल सिंह डी.एस.पी. (ट्रैफिक) के पद पर काम कर रहे हैं।  गगन अजीत भारतीय टीम की ओर से 200 से ज्यादा मैच खेल चुके हैं। उनके पिता अजीत पाल सिंह भी अपने दौर के बड़े हॉकी खिलाड़ी रहे हैं। 

 राजपाल सिंह भारत के लिए 147 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। दोनों हॉकी खिलाड़ियों को पब्लिक और क्रिकेट प्लेयर्स की सुरक्षा देखने के अलावा गेट्स पर चैकिंग इंतजाम देखने का जिम्मा मिला है।इस ड्यूटी के बारे में पूछे जाने पर गगन अजीत का कहना है कि वर्दी के लिए काम करना हमेशा सम्मान की बात रही है।  

पुलिस फोर्स में काम करने को गगन सम्मान की बात मानते हैं, उनके मुताबिक यूनिफॉर्म में ड्यूटी करना हमेशा स्पेशल फीलिंग रही है।  गगन का कहना है कि पहले उन्होंने स्पोर्ट्स पर्सन के रूप में देश की सेवा की। अब पुलिस बनकर देश की सेवा कर रहे हैं। वहीं राजपाल का मानना है कि केवल यूनिफॉर्म का कलर बदला है, पहले वह नीला रंग पहनते थे, वहीं अब खाकी पहनते हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!