Edited By Updated: 24 Aug, 2016 10:15 AM
पंजाब में अगले साल जनवरी में असेंबली चुनाव होने की चर्चाएं हो रही हैं। चुनाव अायोग ने भी खिंचाई करने की तैयारी शुरू कर दी है।
लुधियाना/चंडीगढ़ः पंजाब में अगले साल जनवरी में असेंबली चुनाव होने की चर्चाएं हो रही हैं। चुनाव अायोग ने भी खिंचाई करने की तैयारी शुरू कर दी है। प्लानिंग ये भी है कि जनवरी के तीसरे हफ्ते के आस-पास वोटिंग कराई जाए।
सूत्रों का कहना है कि यूपी इलैक्शन के पहले फेज के साथ-साथ पंजाब की भी सभी 117 सीटों पर वोटिंग करवा दी जाएगी। उधर, दिल्ली में एक हाईलेवल मीटिंग में बीजेपी ने चुनाव तैयारियों पर चर्चा की।
दिल्ली में मंगलवार को भाजपा की बैठक हुई। पी.एम.नरेंद्र मोदी ने नेताओं से कहा कि वे सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाएं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पंजाब में पार्टी के विस्तार की संभावनाएं तलाशने को कहा। नवजोत सिद्धू प्रकरण पर भी बात हुई। पंजाब के नेताओं से ग्राऊंड रिपोर्ट मांगी गई और पार्टी के विस्तार की संभावनाएं तलाशने को कहा गया। इसके साथ ही हिमाचल में सरकार बनाने की कोशिशों में जुटने के निर्देश दिए गए।
फिलहाल पंजाब में अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की सरकार है। दोनों दल मिलकर असेंबली चुनाव लड़ रहे हैं। असेंबली में कांग्रेस राज्य की दूसरी बड़ी पार्टी है, लेकिन 2014 लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी यहां मजबूती से उभरी और उसे आगामी चुनाव में अहम दावेदार माना जा रहा है।
मार्च-अप्रैल में बच्चों के एग्जाम होने हैं और सी.बी.एस.ई. बोर्ड ने भी इलैक्शन कमीशन को इस समय चुनाव न कराने का मिवेदन किया है। इसके बाद यह फैसला लिया गया है।