यू.पी. में संघ बिछा रहा है भाजपा के लिए बिसात

Edited By Updated: 10 Jun, 2016 09:23 AM

bjp

दिल्ली, जम्मू-कश्मीर तथा अन्य राज्यों में जब भी विधानसभा चुनाव हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भाजपा के लिए काफी मेहनत की।

जालंधर  (पाहवा): दिल्ली, जम्मू-कश्मीर तथा अन्य राज्यों में जब भी विधानसभा चुनाव हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भाजपा के लिए काफी मेहनत की। अब एक बार फिर से भाजपा के लिए उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की बिसात बिछाने के लिए संघ ने अभियान तेज कर दिया है। 

पार्टी मुख्य प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी और बसपा को कोई मौका देना नहीं चाहती। उत्तर प्रदेश का वैस्ट यू.पी. क्षेत्र भाजपा के लिए काफी अहमियत रखता है जिस कारण इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा और आर.आर.एस. का फोकस वैस्ट यू.पी. पर ही है। यही कारण है कि खुद प्रधानमंत्री मोदी और उनके तमाम मंत्री इस इलाके का दौरा कर माहौल बनाने में जुटे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी यहां पर अपनी रणनीति पर काम कर रहा है। मुरादाबाद में इन दिनों संघ का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है जिसका संघ में नम्बर-2 माने जाते भैया जी जोशी नेतृत्व कर रहे हैं। इस शिविर में पश्चिमी यू.पी. और उत्तराखंड के 2000 से ज्यादा स्वयंसेवक प्रशिक्षण ले रहे हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल भी सोमवार शाम को संघ के शिविर में पहुंचे थे। रामलाल इससे पहले संघ के प्रचारक के रूप में पश्चिमी यू.पी. और उत्तराखंड के प्रभारी रह चुके हैं। अटल सरकार के समय उन्हें संघ से भाजपा में शिफ्ट किया गया था। रामलाल इस क्षेत्र से अच्छी तरह वाकिफ हैं तथा प्रत्याशियों के चयन को लेकर उनकी सीधी दखलअंदाजी भी रहती है। 

संघ के शिविर में आर.आर.एस. नेता और मुस्लिम मंच के प्रमुख इंदे्रश कुमार के भी शामिल होने की चर्चा है। इंदे्रश कुमार पर मालेगांव बम विस्फोट के आरोप लगे थे। चूंकि वैस्ट यू.पी. मुस्लिम बहुल है इसलिए भाजपा यहां बेहद सक्रिय है। सूत्र बताते हैं कि भाजपा वैस्ट में 2014 वाला ही समीकरण फिट करने वाली है ताकि उसे प्रदेश में भगवा फहराने का मौका मिल जाए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!