माथा टेकने आई महिला पर तेजधार हथियारों से हमला

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Feb, 2018 09:40 AM

attempt to murder

मलसियां रोड स्थित एक धार्मिक स्थल पर माथा टेकने आई कपूरथला निवासी महिला पर हमलावरों ने हमला कर घायल कर दिया, जिसको सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़िता गुरप्रीत कौर पुत्री हरजिन्द्र सिंह निवासी संतपुरा कपूरथला ने आरोप लगाया कि वह आज बाद...

नकोदर (रजनीश): मलसियां रोड स्थित एक धार्मिक स्थल पर माथा टेकने आई कपूरथला निवासी महिला पर हमलावरों ने हमला कर घायल कर दिया, जिसको सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़िता गुरप्रीत कौर पुत्री हरजिन्द्र सिंह निवासी संतपुरा कपूरथला ने आरोप लगाया कि वह आज बाद दोपहर एक धार्मिक स्थान पर माथा टेकने आई हुई थी।

मलसियां रोड पर पहुंची तो कार में सवार आरोपियों  हरनेक सिंह, दविन्द्र पाल सिंह, हरदीप सिंह, पाला व उनके साथियों ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों के खिलाफ उसकी ओर से पुलिस में दी गई शिकायत को वापस लेने का  उस पर दबाव बनाया जा रहा था। शिकायत वापस न लेने के चलते उस पर आज हमला किया गया। हमलावरों में एक कांग्रेसी नेता बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!