Edited By Updated: 01 May, 2016 11:02 AM
गोराया के गांव तग्गड़ा में सी.पी.एस. अविनाश चन्द्र....
जालंधर/गोराया(मुनीश/शौरी) : गोराया के गांव तग्गड़ा में सी.पी.एस. अविनाश चन्द्र के करीबी अकाली सरपंच हरदीप सिंह के भाई अमरेंद्र के दोस्त नवदीप सिंह को गोली मार दी। गोली चलाने वाले कांग्रेसी बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार अमरेंद्र अपने साथी नवदीप के साथ जा रहा था। रास्ते में कार सवार गांव के कांग्रेसी युवकों ने उन्हें घेर लिया। दोनों पक्षों में टकराव हुआ और फिर गोली चली। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में रंजिशन टकराव हुआ और फिर गोली चली। गोली अमरेंद्र के दोस्त के लगी, जिसे तुरंत अस्पताल दाखिल करवाया गया।