बस्ती दानिशमंदां में व्यक्ति ने तेजाब निगला

Edited By Updated: 08 Oct, 2015 02:05 AM

article

बस्ती दानिशमंदां के गुरु रविदास नगर में रहने वाले कृष्ण लाल उर्फ काकू पुत्र तपो राम ने संदिग्धावस्था में किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया, हालांकि व्यक्ति का कहना है कि उसे जबरन तेजाब पिलाया गया है।

जालंधर: बस्ती दानिशमंदां के गुरु रविदास नगर में रहने वाले कृष्ण लाल उर्फ काकू पुत्र तपो राम ने संदिग्धावस्था में किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया, हालांकि व्यक्ति का कहना है कि उसे जबरन तेजाब पिलाया गया है। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल के ट्रोमा वार्ड में परिजनों द्वारा दाखिल करवाया गया है। डाक्टरों के मुताबिक उक्त व्यक्ति ठीक-ठाक है।
 
घटना की सूचना पाकर अस्पताल पहुंची थाना 5 की पुलिस ने जब उक्त व्यक्ति को बयान दर्ज करवाने को कहा तो उसने यह कहकर मना कर दिया कि वह मैजिस्ट्रेट को बयान दर्ज करवाएगा। इसके बाद पुलिस ड्यूटी मैजिस्ट्रेट को अस्पताल लाई और व्यक्ति के बयान दर्ज करवाए। 
 
कृष्ण लाल का आरोप है कि उसके बेटे सुनील के साथ भाजपा नेता शीतल अंगुराल व राजन अंगुराल रंजिश रखते हैं। आज उनके घर दोनों भाई अपने साथियों सहित आए तथा उसके साथ विवाद करने के साथ उसके मुंह में तेजाब डाल दिया। कृष्ण लाल का आरोप है कि राजन के पास पिस्टल भी थी। जब उसका लड़का बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा तो उक्त सभी लोग भाग गए। 
 
वहीं दूसरी तरफ ए.सी.पी. वैस्ट रविंद्रपाल सिंह संधू का कहना है कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!