पार्षद टोनी ने नगर निगम का नोटिस लौटाया

Edited By Updated: 26 Sep, 2015 02:44 AM

article

कुछ सप्ताह पहले तहबाजारी टीम के साथ विवाद करने के आरोप में नगर निगम प्रशासन ने भाजपा पार्षद जोगिन्द्र सिंह टोनी को जो कारण बताओ नोटिस जारी किया था उसे पार्षद टोनी ने लेने से इंकार करते हुए वापस लौटा दिया है।

जालंधर: कुछ सप्ताह पहले तहबाजारी टीम के साथ विवाद करने के आरोप में नगर निगम प्रशासन ने भाजपा पार्षद जोगिन्द्र सिंह टोनी को जो कारण बताओ नोटिस जारी किया था उसे पार्षद टोनी ने लेने से इंकार करते हुए वापस लौटा दिया है। 

 
पार्षद टोनी का कहना है कि उनके पास एक निगम कर्मचारी नोटिस लेकर आया था कि 29 सितम्बर तक जवाब दिया जाए परंतु नोटिस के साथ शिकायतकत्र्ता द्वारा दी गई शिकायत की कापी नहीं लगी हुई थी जिस कारण उन्होंने नोटिस लौटा दिया कि जवाब किस बात का दिया जाए।
 
तहबाजारी जितना भ्रष्टाचार पंजाब के किसी विभाग में नहीं : पार्षद जोगिन्द्र सिंह टोनी ने साफ शब्दों में कहा कि जालंधर नगर निगम के तहबाजारी विभाग में जितना भ्रष्टाचार व्याप्त है उतना भ्रष्टाचार पंजाब के किसी विभाग में नहीं है। 
 
शहर में कई ऐसी पार्किंग बंद पड़ी हैं जिनकी नीलामी नहीं हुई परंतु वहां भी ठेकेदार वसूली कर रहे हैं और लाखों रुपया निगम कर्मचारियों की जेबों में जा रहा है। रंगला वेहड़ा के पास रैडक्रास मार्कीट में अवैध पार्किंग से रोजाना हजारों रुपए की वसूली होती है। वहां से भी निगम अवैध वसूली करता है। शहर के ज्यादातर होटलों के पास अपनी पार्किंग नहीं और उनकी दर्जनों गाडिय़ां सड़क पर पार्क होती हैं। क्या तहबाजारी को ये चीजें दिखाई नहीं देतीं।  
 
टोनी ने कहा कि वह संडे बाजार या अवैध मार्कीट के हक में नहीं हैं परंतु नगर निगम को पिक एंड चूज नहीं करना चाहिए और अमीरों को छोड़कर गरीबों पर कुल्हाड़ा नहीं चलाना चाहिए। गरीबों को उजाडऩे से पहले उनका कोई न कोई प्रबंध अवश्य किया जाना चाहिए।
 
टोनी ने कहा कि नाज सिनेमा रोड पर 500 मोटरसाइकिल सड़क पर खड़े रहते हैं और मकसूदां सब्जी मंडी के बाहर लगी सैंकड़ों रेहडिय़ों से प्रति रेहड़ी 500 रुपए महीना वसूली की जाती है वह किस खाते में जाती है इन सबकी जांच होनी चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!