Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jan, 2018 11:18 AM
अपाहिज आश्रम में लाला राम किशोर कपूर दिव्यांग सहायता ट्रस्ट के भवन में टैगोर अस्पताल के एस.आर.एम. चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा खोली गई टैगोर डिस्पैंसरी का शुभारम्भ करने की रस्म मुख्यातिथि श्री विजय चोपड़ा ने निभाई।
जालंधर(शैली): अपाहिज आश्रम में लाला राम किशोर कपूर दिव्यांग सहायता ट्रस्ट के भवन में टैगोर अस्पताल के एस.आर.एम. चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा खोली गई टैगोर डिस्पैंसरी का शुभारम्भ करने की रस्म मुख्यातिथि श्री विजय चोपड़ा ने निभाई।
इस अवसर पर आयोजित समारोह में डिप्टी कमिश्नर वरिंद्र कुमार शर्मा, आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान सुदर्शन शर्मा, सी.टी. गु्रप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी, डी.आर.पी. मैटल के प्राण नाथ भल्ला, ई.डी. डा. गिरीश बाली विशेषातिथि के रूप में उपस्थित हुए, जिनका स्वागत चेयरमैन तरसेम कपूर, को-चेयरपर्सन सुनीता कपूर, डा. विजय महाजन, संजय सभ्रवाल, ललित भल्ला, बलदेव कत्याल, आर.के. भंडारी, मनोहर लाल शर्मा, शैलजा भल्ला, सुमित पुरी, निधि पुरी, सुभाष अग्रवाल, ब्रिज मित्तल, भावना सभ्रवाल, सुमन खन्ना, एडवोकेट उमेश ढींगरा, एस.एन. बत्तरा, नीलम बत्तरा, अविनाश चड्ढा, गोपाल मियां, विनोद अग्रवाल, एडवोकेट ब्रजेश चोपड़ा, सुभाष ढल्ल तथाडा. जोगिंद्र अरोड़ा ने किया।मंच संचालन करते हुए वरिंद्र सभ्रवाल ने अपाहिज आश्रम की कार्यशैली पर प्रकाश डाला। चेयरमैन तरसेम कपूर ने सभी का स्वागत व आभार व्यक्त किया व आश्रम द्वारा जारी सामाजिक कार्यों को उपस्थिति के समक्ष रखा। आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान सुदर्शन शर्मा ने आश्रम को सहयोगवश एक लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।
डिप्टी कमिश्नर वरिंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि अपाहिज आश्रम के संचालक जो कारोबारी होने के साथ-साथ समाज सेवा भी करते हैं, सभी बधाई के पात्र हैं। टैगोर अस्पताल के चेयरमैन डा. विजय महाजन ने बताया कि एस.आर.एम. ट्रस्ट उनकी माता स्वर्णा महाजन व पिता राम लाल महाजन के नाम पर बनाया गया है। डिस्पैंसरी में सुबह 10 से 1 बजे तक एम.बी.बी.एस. डाक्टर मरीजों का इलाज करेंगे व दोपहर 2 से 3 बजे तक विशेषज्ञ चैकअप करेंगे। अपाहिज आश्रम के 155 बुजुर्गों व अपाहिजों का पूर्ण इलाज नि:शुल्क होगा जबकि क्षेत्रीय लोगों को 20 रुपए की पर्ची पर 4 दिन की दवा मिला करेगी। शीघ्र ही विभिन्न गांवों व शहरों में 5 डिस्पैंसरियां भी खोली जाएंगी। मुख्यातिथि श्री विजय चोपड़ा ने कहा कि 60 प्रतिशत परिवारों में बुजुर्ग हो चुके मां-बाप की सेवा -संभाल नहीं होती व सभी पैरेंट्स को चाहिए कि वे अपनी जीवन की कमाई बच्चों के नाम ट्रांसफर करने की जगह वसीयत करें ताकि उनके बच्चे उनकी सेवा करते रहें। इस अवसर पर पूर्व सैशन जज आर.जी. आहलुवालिया, सी.ए. जे.आर. गुप्ता सहित सभी गण्यमान्यों को सम्मानित किया गया।