Edited By Updated: 27 Oct, 2016 10:46 AM
पूर्व वित्त मंत्री पंजाब व प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल के करीबी साथी सुरजीत सिंह मैनेजर को आल इंडिया जाट महासभा की प्रदेश इकाई का महासचिव बनाया गया है।
जालंधर(महेश): पूर्व वित्त मंत्री पंजाब व प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल के करीबी साथी सुरजीत सिंह मैनेजर को आल इंडिया जाट महासभा की प्रदेश इकाई का महासचिव बनाया गया है।
कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए सरगर्मी से काम कर रहे सुरजीत सिंह मैनेजर ने अपनी उक्त नियुक्ति के लिए आल इंडिया जाट महासभा के अध्यक्ष कैप्टन अमरेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष हरपाल सिंह तथा पंजाब प्रधान कुशलदीप सिंह ढिल्लों का आभार जताते हुए कहा है कि वह मिली जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि वह मनप्रीत सिंह बादल की सोच पर हमेशा पहरा देते रहेंगे। उनकी नियुक्ति का पंजाब कांग्रेस के प्रवक्ता डा. नवजोत सिंह दहिया, बाबा राजेन्द्र सिंह जौहल, जसविन्द्र सिंह बिल्ला पूर्व पार्षद तथा जगदीश जस्सल ने स्वागत किया है।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें