दिल्ली से जालंधर पहुंचे माकन, अाप पर साधा निशाना

Edited By Updated: 27 May, 2016 11:10 AM

ajay makan in jalandhar

दिल्ली प्रदेश कमेटी के प्रधान अजय माकन ने कहा कि दिल्ली की तरह अाम आदमी पार्टी पंजाब की जनता को गुमराह कर रही है।

जालंधर  (चोपड़ा): मोदी सरकार ने 2 वर्षों के कार्यकाल में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई को कंट्रोल करने सहित देश की जनता के साथ किया कोई वायदा पूरा नहीं किया।

उक्त बात दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के प्रधान अजय माकन ने पत्रकार वार्ता के दौरान करते हुए बताया कि जहां झूठे वायदों के बल पर मोदी ने सत्ता हासिल की, वहीं केजरीवाल भी मोदी की तरह पंजाब की जनता को गुमराह करने में जुटे हुए हैं।

माकन ने बताया कि मोदी ने चुनाव घोषणा पत्र में वायदा किया था कि वह हर वर्ष 2 करोड़ लोगों को नौकरिया देंगे परंतु मिनिस्ट्री आफ लेबर की सरकारी वैबसाइट के अनुसार 2 वर्षों में केवल 1 लाख 34 हजार नौकरियां दी गई। उन्होंने बताया कि मोदी ने देश के बड़े औद्योगिक घरानों के 1 लाख 14 हजार करोड़ रुपए के कर्ज माफ किए लेकिन आत्महत्याएं करने को मजबूर किसानों का कोई कर्ज माफ नहीं किया, जबकि यू.पी.ए. 1 के अंतिम वर्ष में किसानों के 70 हजार करोड़ रुपए के कर्जों को माफ किया गया था। 

माकन ने कहा कि विदेशों से काला धन तो नहीं आया परंतु काला धन सफेद करने के लिए मोदी सरकार ने 2 बार फेयर एंड लवली स्कीम निकाल दी। गुजरात स्टेट पैट्रोलियम कार्पोरेशन में कैग की रिपोर्ट के मुताबिक 19,700 करोड़ रुपए का स्कैम निकला है, तब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। छत्तीसगढ़ में पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन स्कैम में 36,000 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ। राजस्थान में माइङ्क्षनग स्कैम में 47,000 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ। 

 

  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!