Edited By Updated: 14 Aug, 2016 01:23 PM
होशियारपुर रेल ट्रैक पर ढिलवां के नजदीक मानव रहित फाटक पर...
जालंधर (महेश): होशियारपुर रेल ट्रैक पर ढिलवां के नजदीक मानव रहित फाटक पर शनिवार को एक तेज-रफ्तार कार जालंधर से होशियारपुर जा रही डी.एम.यू. से टकरा गई। इस हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और चालक अमनप्रीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे रामा मंडी के जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
अमनप्रीत सिंह मानव रहित फाटक से निकल रहा था कि अचानक डी.एम.यू. के आ जाने से उसकी कार का पीछे का हिस्सा उसकी चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर एकत्रित हुए लोगों का कहना था कि अगर कार के आगे का हिस्सा ट्रेन की चपेट में आ जाता तो युवक की जान भी जा सकती थी।मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही थी। जौहल अस्पताल के प्रमुख डा. बी.एस. जौहल ने देर शाम को अमनप्रीत सिंह की हालत में सुधार बताया है। यह भी कहा जा रहा है कि युवक की जल्दबाजी के कारण ही यह हादसा हुआ है।