Edited By Updated: 30 Jul, 2016 04:41 PM
पंजाब पुलिस में भर्ती होने के लिए युवा लड़के/लड़कियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सिपाही की भर्ती के लिए आज तीसरे
जालंधरः पंजाब पुलिस में भर्ती होने के लिए युवा लड़के/लड़कियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सिपाही की भर्ती के लिए आज तीसरे दिन भी कमिश्नरेट, जालंधर देहात में लड़कों तथा लड़कियों की भर्ती के लिए पी.ए.पी. ग्राऊंड में अधिकारियों द्वारा फिजीकल टैस्ट लिए गए।
इसी बीच लड़कियों की भर्ती के दौरान एक लड़की फफक कर रो पड़ी। पता चला है कि फिजीकल टैस्ट के दौरान एक लड़की ने हाई जम्प, लांग जम्प व दौड़ में टैस्ट क्लीयर किया, लेकिन जब हाइट जांचने की बारी आई तो उसका कद निर्धारित से थोड़ा कम निकला, जिस कारण उसे डिसक्वालीफाई कर दिया गया। इस तथ्य का पता चलते ही लड़की वहीं पर फफक कर रोई। अधिकारियों ने उसे चुप करवाया और समझा कर भेजा।