भगवंत मान के पक्ष में उतरी पार्टी,मोदी पर लगाया बड़ा अारोप

Edited By Updated: 26 Jul, 2016 01:22 PM

AAm aadmi party favour in bhagwant mann

संसद की वीडियो विवाद पर आम आदमी पार्टी अपने सांसद भगवंत मान के पक्ष में डट गई है।

नई दिल्ली/जालंधर: संसद की वीडियो विवाद पर आम आदमी पार्टी अपने सांसद भगवंत मान के पक्ष में डट गई है। ‘आप ’ नेता आशुतोष ने कहा है कि मान संसद में प्रश्न पूछने की लक्की ड्रा प्रणाली का पर्दाफाश करना चाहते थे। विरोधी पक्षों ने इस मामले को और ही रंगत दे दी है। इससे पहले खबरें आ रही थीं कि पार्टी भगवंत मान से नाराज है।

आशुतोष ने सवाल किया कि क्या यह प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से पाक खुफियां एजैंसियां आई.एस.आई. को पठानकोट एयरबेस पर बुलाए जाने से भी ज्यादा बड़ी सुरक्षा चूक थी। आशुतोष ने ट्वीट किया कि आई.एस.आई. ने संसद सहित सभी आतंकवादी हमलों को अंजाम दिया। मोदी आई.एस.आई. को पठानकोट दौरे पर बुलाते हैं। यह सुरक्षा चूक नहीं है। वहीं अाप से बागी सांसद धर्मवीर गांधी ने कहा कि भगवंत ने इस मामले पर माफी मांग ली है इसलिए उन पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।  

गौरतलब है कि सांसद भगवंत मान ने संसद की वीडियो बना कर फेसबुक पर डाल दी थी। इस पर काफी हंगामा हो रहा है। लोकसभा  अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने 9 सदस्यीय समिति बना कर 3 अगस्त तक रिपोर्ट देने के लिए कहा है। इस समय तक मान संसद की कार्रवाई में शामिल नहीं हो सकेंगे। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!