चुनाव में 35 सीटें नौजवानों को, नए चेहरे भी उतारे जाएंगे: कैप्टन

Edited By Updated: 27 Jul, 2016 01:58 AM

35 seats in the elections to the youth newcomers will be introduced captain

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कहा है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में 35 सीटें नौजवानों को...

जालन्धर(धवन): पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कहा है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में 35 सीटें नौजवानों को दी जाएंगी जिनमें नए चेहरे भी शामिल होंगे। वह आज पंजाब विश्वविद्यालय विद्यार्थी परिषद के महासचिव ऋषि भारद्वाज, विनोद दहिया तथा रोहिता सैनी को  कांग्रेस में शामिल करने के बाद बोल रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन एन.एस.यू.आई. द्वारा किया गया था।

 
कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि उन्होंने जिन 35 नौजवानों को टिकटे देने का वायदा किया है उनमें कांग्रेस के कई नौजवान मौजूदा विधायक भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि नौजवानों को अब कांग्रेस में आगे लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी को भी बढ़ाया जाना चाहिए। कांग्रेस की सियासी गतिविधियों में महिलाओं को बढ़-चढ़ कर भाग लेनाचाहिए।
 
कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि कश्मीर में सी.आर.पी.एफ. जवानों द्वारा प्रदर्शनकारी युवाओं पर पैलेट गन (छर्रेदार बंदूक) का प्रयोग ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि चाहे नौजवान हमें भड़का रहे हैं परन्तु फिर भी हमें इस संवेदनशील मामले में सतर्कता बरत कर आगे चलना होगा। उन्होंने सी.आर.पी.एफ. से कहा कि वह ऐसे उपायों को अमल में लाए जिससे कम से कम मानवीय नुक्सान हो।उन्होंने कहा कि वह युवा पीढ़ी से परिवर्तन तथा पंजाब में प्रगति कीउम्मीद रखते हैं। नौजवानों के हाथों में ही पंजाब का भविष्य सुरक्षित है। इस अवसर पर ऋषि भारद्वाज ने कहा कि इस समय पंजाब को केवल कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ही बचा सकते हैं। 

प्रियंका को पंजाब बुलाएंगे
कैप्टन अमरेन्द्र सिंह नेकहा कि वह कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से  जल्द मुलाकात करके उनसे आग्रह करेंगे कि वह पंजाब में कांग्रेस के प्रचार के लिए प्रियंका गांधी को भी भेजें क्योंकि प्रियंका का मतदाताओं पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के भी कार्यक्रम पंजाब में और होंगे। अभी तो 5 महीने का समय चुनावों में शेष पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रियंका तथा राहुल गांधी का पंजाब के लोगों पर गहरा असर पड़ेगा। सोनिया तथा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यक्रम अंत में रखे जाएंगे। 
 
बराड़ जेतली का प्राइवेट जासूस
कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने जगमीत बराड़ को उनके नए कार्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेतली के प्राइवेट जासूस हैं जो उनके खिलाफ सबूत इकट्ठा करेंगे। उल्लेखनीय है कि बराड़ ने कल कहा था कि वह अमरेन्द्र परिवारके विदेशों में बैंक खातों के सबूत इकट्ठे करेंगे। कैप्टन ने कहा कि बराड़ को उनके नए कार्य के लिए शुभकामनाएं ही दे सकते हैं। अंतत: बराड़ का जेतली के जासूस के रूप में पुनर्वास तो हुआ। उन्होंने कहा कि बराड़ की हताशा को अच्छी तरह से समझते हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!