Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Mar, 2018 08:12 AM
थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने चोर गिरोह के 2 सदस्यों फिरोजपुर निवासी कर्ण और उसके साथी रमन (हाल निवासी अलावलपुर) को काबू किया है। ए.सी.पी. वैस्ट बलविंद्र सिंह ने बताया कि एस.एच.ओ. सुखविंद्र सिंह ने....
जालंधर(मृदुल शर्मा): थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने चोर गिरोह के 2 सदस्यों फिरोजपुर निवासी कर्ण और उसके साथी रमन (हाल निवासी अलावलपुर) को काबू किया है। ए.सी.पी. वैस्ट बलविंद्र सिंह ने बताया कि एस.एच.ओ. सुखविंद्र सिंह ने डी.सी. पैट्रोल पंप के पास नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान दोनों आरोपियों को बाइक सहित पकड़ लिया गया। आरोपियों के पास से 14 मोबाइल फोन और 3 चोरी के बाइक भी बरामद हुए।
जांच में पता चला कि कुछ दिन पहले इन्होंने एक महिला से 2,000 रुपए और अष्टाम पेपर लूटे थे। वहीं 120 फुटी रोड से एक महिला की सोने की बालियां भी लूटी थीं। दोनों आरोपियों पर पर्चा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया गया है।