Edited By Updated: 07 May, 2016 06:36 PM
पंजाब में एक अप्रैल से प्लास्टिक की थैली के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिए जाने से इसके निर्माण में लगी राज्य की लगभग...
जालंधर: पंजाब में एक अप्रैल से प्लास्टिक की थैली के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिए जाने से इसके निर्माण में लगी राज्य की लगभग एक हजार फैक्ट्रियां बंद हो गई हैं जिनमें काम करने वाले तथा इस धंधे से जुड़े लगभग 10 लाख लोग बेरोजगार हो गए हैं।
जालंधर प्लास्टिक मेन्युफैक्चर एंड ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान अशोक सिंह ने आज बताया कि राज्य सरकार ने 18 फरवरी को एक अध्यादेश जारी कर नॉन बायोडिग्रिडेबल प्लास्टिक की थैली पर प्रतिबंध लगा दिया था। उन्होंने बताया कि प्रशासन उन्हें प्लास्टिक की थैली का कारोबार नहीं करने दे रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में इस समय हलोल, दमन और दिल्ली से यह थैलियां खूब आ रही हैं और बिक रही हैं लेकिन इसके निमार्ण में लगी राज्य की एक हजार इकाईयों को कारोबार नहीं करने दिया जा रहा।