Edited By Updated: 30 Apr, 2016 02:08 AM
जम्मू से हैरोइन लाकर भोगपुर व लुधियाना एरिया में बेचने वाली चाची भतीजी को जालंधर देहात के सी.आई.ए...
जालंधर(प्रीत): जम्मू से हैरोइन लाकर भोगपुर व लुधियाना एरिया में बेचने वाली चाची भतीजी को जालंधर देहात के सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस ने काबू किया है। चाची भतीजी से पुलिस टीम ने 200 ग्राम हैरोईन बरामद की है। बरामद हैरोइन की कीमत अन्र्ताष्ट्रीय बाजार में 1 करोड़ रूपए बताई जा रही है।
जानकारी देते हुए एस.पी. मनदीप सिंह ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ के इंस्पैक्टर हरिन्द्र सिंह को सूचना मिली थी कि दो महिलाएं जम्मू सेहैरोइन लाई हैं तथा भोगपुर एरिया में सक्रिय है।
सूचना मिलते ही इंस्पैक्टर हरिन्द्र सिंह, ए.एस.आई. अजीत सिंह ने भोगपुर के अड्डा टांडी से गुलशन कौर पत्नी गुरचरण सिंह वासी रजापुर, लुधियाना, तथा हरजिन्द्र कौर पत्नी मोहन सिंह वासी सिद्धवां कलां, जगराओं को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला गुलशन कौर से मौके पर 150 ग्राम तथा हरजिन्द्र कौर से 50 ग्राम हैरोईन बरामद की।
एस.पी. मनदीप सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि गुलशन कौर व हरजिन्द्र कौर रिश्तेदारी में चाची भतीजी लगती हैं। गुलशन कौर के खिलाफ बीते साल थाना लाडूवाल, लुधियाना में तस्करी का केस दर्ज किया गया था। करीब 3 महीने पहले ही वह जमानत पर छूटी और अब फिर से तस्करी कर रही थी। इस धंधे में उसने अपने साथ रिश्ते में चाची लगती हरजिन्द्र कौर को भी साथ मिलाया।
मनदीप सिंह के मुताबिक गुलशन कौर के पति गरचरण सिंह के खिलाफ भी एक केस दर्ज है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी महिलाएं जम्मू से हैरोईन लाकर यहां सप्लाई करती थी। आरोपियों से जम्मू में तस्करों के नैटवर्क जानने के लिए पूछताछ की जा रही है।